सुल्तानगंज ईओ की हत्या पर मनिहारी नपं में शोक सभा

सुल्तानगंज ईओ की हत्या पर मनिहारी नपं में शोक सभा
मनिहारी सुल्तानगंज नगर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या पर मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में माहौल पूरी तरह गमगीन रहा. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार पासवान समेत अन्य कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार इस दौरान भावुक हो गये. बहुत ही मृदुभाषी था. घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कृष्ण भूषण कुमार की कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया. उनकी कमी हमेशा खलेगी. स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, नगर पंचायत उच्च वर्गीय लिपीक शैलेश कुमार, हासिम, जेई अभिषेक कुमार, नूतन कुमारी, काजल कुमारी, सत्यम कुमार, प्रधान शिक्षक किरण कुमारी समेत जनगणना कर्मी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










