दिघरी एसबीआई शाखा में लाभुक को दो लाख का चेक दिया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
दिघरी एसबीआई शाखा में लाभुक को दो लाख का चेक दिया

दिघरी एसबीआई शाखा में लाभुक को दो लाख का चेक दिया

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के दिघरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक लाभुक को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया. क्षेत्रीय प्रबंधक संजीत कुमार सिंह ने सादलपुर कला निवासी अशोक कुमार मंडल को चेक सौंपा. पीएमजेजेबीवाई आमलोगों के लिए अत्यंत उपयोगी योजना है. जो कम प्रीमियम में जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है. लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की. शाखा प्रबंधक पुष्कर, वरिष्ठ सहयोगी मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, राजन मिश्रा, सादलपुर कला के सीएसपी संचालक सरदार लखबीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. लोगों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ी मदद साबित होती है. बैंक द्वारा समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन