बारसोई मुख्य पार्षद ने किया नाला निर्माण का शिलान्यास

Published at :28 Jan 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई मुख्य पार्षद ने किया नाला निर्माण का शिलान्यास

नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 13 साहापाड़ा में नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन

बारसोई. नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 13 साहापाड़ा में नाला निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद बेबी साहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. नाला का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान थे, जिसको लेकर शंकर साहा के घर से दुलाल साहा के घर तक नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें 20 लाख रुपये की लागत आयेगी तथा यह बरसात से पहले बनकर तैयार हो जायेगा. जिससे बरसात का पानी नाला होकर निकल जायेगा. सड़क पर जल जमाव की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी. मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन