मॉकड्रिल: हवाई हमले व अन्य आपदा से बचाव को लेकर 14 मई को होगा ब्लैक आउट, डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 May 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
मॉकड्रिल: हवाई हमले व अन्य आपदा से बचाव को लेकर 14 मई को होगा ब्लैक आउट, डीएम

मॉकड्रिल: हवाई हमले व अन्य आपदा से बचाव को लेकर 14 मई को होगा ब्लैक आउट, डीएम

विज्ञापन

– जिला आपदा टास्क फोर्स की बैठक में मॉकड्रिल की तैयारी की समीक्षा – यह अभ्यास निर्धारित तिथि को शाम 07:00 बजे से 07:30 बजे तक की जायेगी – तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा मॉकड्रिल कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को सिविल डिफेंस: ब्लैक आउट-मॉकड्रिल के आयोजन को लेकर जिला आपदा टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में 14 मई 2026 को प्रस्तावित सिविल डिफेंस ब्लैक आउट मॉकड्रिल से संबंधित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान डीएम ने सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को निर्धारित ड्रेस में रहने का निर्देश दिया. जिन वॉलिंटियर्स के पास ड्रेस उपलब्ध नहीं है. उन्हें अनिवार्य रूप से पहचान पत्र साथ रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स को अधिकतम संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश. ताकि मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके. डीएम ने निर्देश दिया कि मॉकड्रिल के निर्धारण तिथि को प्रस्तावित ब्लैकआउट अभ्यास का सफल एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने स्तर से आवश्यक तैयारी पूरी करें. उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मॉकड्रिल के दौरान आमजनों के बीच किसी प्रकार की पैनिक सिचुएशन उत्पन्न नहीं हो. इसका विशेष ध्यान रखा जाय तथा लोगों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जाय. बैठक में जानकारी दी गयी कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार एवं महानिदेशक सह आयुक्त, असैनिक सुरक्षा, बिहार, पटना के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 14 मई 2026 को कटिहार जिले में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल किया जायेगा. यह अभ्यास निर्धारित तिथि को शाम 07:00 बजे से 07:30 बजे तक आयोजित किये जाने की संभावना है. जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में विस्तृत तैयारी की जा रही है. इन प्रमुख स्थलों पर होगी मॉकड्रिल बैठक में बताया गया कि मॉकड्रिल के दौरान जिले के प्रमुख स्थलों यथा मनिहारी मोड़ स्थित चिन्हित स्थान, किसी एक चिन्हित मॉल एवं रेलवे स्टेशन पर विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सिमुलेशन कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जायेगा. ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग, ब्लैकआउट, निकासी एवं सुरक्षित आश्रय, खोज एवं बचाव, चिकित्सा सहायता तथा अग्निशमन संबंधी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके लिए एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गयी है. उप नियंत्रक कटिहार के द्वारा चिन्हित स्थानों पर मॉकड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर अधिकारियों एवं कर्मियों की सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, मेडिकल सहायता एवं अग्निशमन कार्यों का अभ्यास किया जायेगा. जबकि बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों की भीड़ के बीच एयर रेड वार्निंग, ब्लैकआउट एवं आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया का प्रदर्शन होगा. विभिन्न महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर यातायात नियंत्रण, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों के उपचार तथा आग लगने जैसी परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया जायेगा. जिला पदाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मॉकड्रिल को सफल बनाने का निर्देश दिया. मॉकड्रिल के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, ट्रैफिक नियंत्रण, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें जिला प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि मॉकड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. यह अभ्यास पूर्णतः पूर्व नियोजित है और इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना है. इसके अलावा उप नियंत्रक सह अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार की ओर से संबंधित स्थलों पर समय-समय पर पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम एवं प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जायेगी. ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार धनंजय, नगर आयुक्त संतोष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव, डीटीओ, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, एडीएमओ सह प्रभारी आपदा सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी एवं बारसाई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जुड़े थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन