एक ही नंबर की दो बाइक दौड़ रही सड़क पर, कटा चालान तो मामला आया सामने

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 May 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
एक ही नंबर की दो बाइक दौड़ रही सड़क पर, कटा चालान तो मामला आया सामने

एक ही नंबर की दो बाइक दौड़ रही सड़क पर, कटा चालान तो मामला आया सामने

विज्ञापन

कटिहार ऑनलाइन चालान कटने के बाद एक ही नंबर के कई बाइक सड़कों पर दौड़ रही है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. क्योंकि हाल में ही जिले से कई ऐसे शिकायत के मामले सामने आए हैं. जहां पर बाइक स्वामी ने यह कहकर शिकायत दर्ज कराई है कि बाइक लेकर कहीं गए भी नहीं और बिना हेलमेट ज्यादा स्पीड का चालान मेरे नाम पर कट गया. चालान की जब कॉफी सामने आई तो पता चला कि जो बाइक मेरी है जो बाइक के नंबर मेरे है. उस नंबर पर दूसरी कंपनी की बाइक सड़क पर दौड़ रही है. ताजा मामला गुरुवार की है. जहां बरारी घुसकी के निवासी कुणाल कुमार साह ने बरारी और कोढ़ा थाना में आवेदन देकर उनके ही बाइक के नंबर की दूसरी बाइक सड़कों पर दौड़ रही है. इसकी शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने कहा कि सात मई को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि बिना हेलमेट के मामले में उनका 1000 रूपया का चालान कट गया. उन्होंने जब चालान की कॉपी देखी तो वह दंग रह गये. कुणाल कुमार साह ने दिए आवेदन में कहा है कि उनकी टीवीएस कंपनी की स्पोर्ट बाइक है. जिसका नंबर बीआर 39ए वाई 3390 है. उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपने कोढा थाना अंतर्गत बिना हेलमेट बाइक चलाने पर आपको 1000 रूपया का फाइन किया जाता है. जबकि कुणाल कुमार साह कोढ़ा थाना क्षेत्र के तरफ गए ही नहीं थे. उन्होंने जब फाइन की कॉपी देखी तो जिस बाइक का फोटो खींचकर उन्हें फाइन किया गया है. वह बाइक उनकी थी ही नहीं. उन्होंने बताया कि मेरी टीवीएस कंपनी की स्पोर्ट बाइक है. जबकि फोटो में दूसरी कंपनी की बाइक है. लेकिन नंबर उनकी बाइक की है. आवेदन में उन्होंने कहा की मेरे बाइक के नंबर का गलत इस्तेमाल हो रहा है. कोई दूसरा बाइक उनके नंबर की सड़को पर दौड़ा रहा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग कि की इस तरह के मामले को गंभीरता से ले और इस तरह का जो कार्य कर रहे हैं उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाय.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन