राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड की टीम ने किया विभिन्न विभागों का अवलोकन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 May 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड की टीम ने किया विभिन्न विभागों का अवलोकन

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड की टीम ने किया विभिन्न विभागों का अवलोकन

विज्ञापन

– राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार में एनबीए मॉक विजिट सफलता पूर्वक सम्पन्न – स्टॉक बुक, लॉग बुक व यूटिलाइजेशन रिपोर्ट का भी लिया जायजा कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार में राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) की तैयारी को लेकर दो दिवसीय मॉक विजिट का आयोजन किया गया. मॉक विजिट एनजीपी पटना 13 के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्य इं सौरभ कुमार एवं इं महेश कुमार ने किया. मॉक विजिट की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार के प्रेजेंटेशन के साथ हुई. इसके बाद विभागाध्यक्षों द्वारा विभागीय प्रस्तुतिकरण दिया गया. विभिन्न प्रयोगशालाओं, विभागीय फाइलों एवं संस्थान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया. इस पूरे कार्यक्रम का समन्वयन एनबीए कोऑर्डिनेटर इंजीनियर चंदन शॉ ने किया. जिन्होंने एनबीए के लिए पूरे समर्पण के साथ बहुत मेहनत किया. मॉक विजिट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में विभागाध्यक्ष इं अभिषेक मानकर के नेतृत्व में विभागीय तैयारियां प्रस्तुत की गयी. विभाग के संकाय सदस्य इं राहुल कुमार, इं अमित कुमार, इं जियाउर रहमान, इं सूरज कुमार ने कोर्स फाइल, लैब रिकॉर्ड एवं विभागीय दस्तावेजों की जानकारी निरीक्षण टीम को दी. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में विभागाध्यक्ष इं नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों एवं दस्तावेजों का प्रदर्शन किया. विभाग के संकाय सदस्य इं अभिषेक कुमार, डॉ रणवीर सिंह राणा, इं अंजलि कुमारी, इं राजीव रंजन, इं नोमान अरशद ने विभागीय प्रयोगशालाओं एवं मानदंड 1 से 7 तक की तैयारियों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया. निरीक्षण टीम ने सर्वप्रथम रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. जहां एनबीए से संबंधित तैयारियों, प्रयोगशाला रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जानकारी डॉ नित्यानंद साह द्वारा दी गयी. इसके पश्चात फ्लूड मैकेनिक्स लैब का निरीक्षण किया गया. इं अभिषेक कुमार ने लैब की संपूर्ण तैयारी प्रस्तुत की. निरीक्षण टीम ने आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक भी दिया. इसके बाद भाषा प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया. जहां स्टॉक बुक, लॉग बुक एवं यूटिलाइजेशन रिपोर्ट का अवलोकन किया गया. दोपहर बाद निरीक्षण दल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में विभागीय फाइलों, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं एवं संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया. मॉक विजिट के दौरान संस्थान के संकाय सदस्य इं गार्गी, प्रो पीके मंडल, प्रो सुजीत, प्रो हिमांशु, इंजी हैप्पी, कुंदन, सुमित, प्रयोगशाला प्रशिक्षक किसलय, मासूम, शुभम, अशोक, प्रशांत, रौशन एवं प्रथम वर्ष के शिक्षक डॉ मृदुला कुमारी, डॉ सज्जाद शेखर उपस्थित रहे. संस्थान प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक विजिट से एनबीए निरीक्षण की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी. प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य किये जायेंगे. कार्यक्रम के अंत में निरीक्षण टीम ने संस्थान की तैयारियों की सराहना करते हुए सभी विभागों को बेहतर समन्वय व दस्तावेजीकरण बनाए रखने का सुझाव दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन