बारसोई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

बारसोई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन

बारसोई बारसोई थाना के रेल गुमटी, इंदिरा चौक स्थित राशन दुकानदार मुकेश साह की दुकान में गुरूवार की रात लगभग एक बजे चोरी की घटना घट गयी. थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में गस्ती दल तत्काल सक्रिय हुआ. गस्ती दल ने मौके पर पहुंच कर सरसों तेल के पाउच, बोतल व अन्य सामग्री सहित आरोपित को रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज रविदास के रूप में हुई है. जो बारसोई बाजार, बकरी हटी निवासी स्व बबलू रविदास का पुत्र है. चोरी के सामान के साथ पकड़े जाने के पश्चात आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा, डीएम के निर्देश पर गस्ती अभियान को और अधिक सुदृढ़ किया गया है. अपराधतत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. किसी भी आपराधिक घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया तत्काल व निर्णायक होगी. पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से जहां एक ओर क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल है. दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में सुरक्षा और संतोष की भावना जागृत हुई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन