ePaper

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर जोर पकड़ी प्रशासनिक तैयारियां

Updated at : 09 Mar 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर जोर पकड़ी प्रशासनिक तैयारियां

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर जोर पकड़ी प्रशासनिक तैयारियां

विज्ञापन

डीएम ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों के साथ की समीक्षा कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार को एनआईसी सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के आगामी ””समृद्धि यात्रा”” कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम के क्रम ””समृद्धि यात्रा”” के दौरान कटिहार जिला में उनका आगमन दिनांक 12.03.2026 को प्रस्तावित है. इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. बैठक में डीएम ने निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर विधि-व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, आम जनता के सुगम आवागमन, बैरिकेडिंग, स्टेज प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सन्दर्भ में चर्चा किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने उन सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. जिनका उद्घाटन या शिलान्यास मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा आगामी 12 मार्च को किया जाना है. संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि तक सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने का सख्त निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के द्वारा ””प्रगति यात्रा”” के दौरान जिले में जिन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया था. जिलाधिकारी ने उसके अद्यतन प्रगति को लेकर भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. बैठक में अपर समाहर्ता, कटिहार; उप विकास आयुक्त, कटिहार; अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन