इश्तेहार चिपकाने गयी पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपित

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 Apr 2026 7:04 PM

विज्ञापन

आजमनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक मे एक इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कटिहार. आजमनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक मे एक इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना में दर्ज कांड में एक आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने न्यायालय में कुर्की जब्ती तामिला को लेकर न्यायालय से आग्रह किया था. जिसे लेकर न्यायालय ने कुर्की जब्ती तामिला से पूर्व इश्तेहार जारी किया. जिसे लेकर आजमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के घर पर इश्तिहार चिपकाने पहुंची. इसी दौरान आरोपित इसराइल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन