67.38 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published at :27 Jan 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
67.38 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

67.38 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 67.38 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. रौशना थाना अध्यक्ष मासूम कमारी को शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के लाभा रेलवे स्टेशन जाने वाली कच्ची सड़क के पास से एक व्यक्ति बबलू उरांव पिता लकारी उरांव ,महादेवनगर थाना प्राणपुर को 67.38 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर तस्कर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 18 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार कटिहार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते आ रही है. इसी दिशा में सोमवार को प्राणपुर थाना क्षेत्र के सतारे चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन महिला को गिरफ्तार किया है. प्राणपुर थाना पुलिस सतारे चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान एक गाड़ी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं के पास से 18.225 लीटर विदेशी शराब बरामत किया. इस संदर्भ में गिरफ्तार आरोपी लखिया देवी, राज मुनि देवी सविता देवी सभी हरीगंज निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन