तेज रफ्तार कार की चपेट में आयी पांच वर्षीय बच्ची, हालत गंभीर
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 06 Feb 2026 11:10 PM
तेज रफ्तार कार की चपेट में आयी पांच वर्षीय बच्ची, हालत गंभीर
कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना गंगा–दार्जिलिंग सड़क मार्ग स्थित फुलवरिया चौक के समीप हुई. जहां सड़क किनारे खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल बच्ची की पहचान फुलवरिया वार्ड संख्या चार निवासी कैलाश दास की पुत्री दीपाली कुमारी पांच वर्ष के रूप में की गई है. घटना के बाद बच्ची की मां आशा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










