सड़क हादसे में पांच जख्मी
बलिया बेलौन : क्षेत्र के दिलशादपुर चौक के पास बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मुखिया मो साकीर आलम के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सालमारी लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया […]
बलिया बेलौन : क्षेत्र के दिलशादपुर चौक के पास बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मुखिया मो साकीर आलम के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सालमारी लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया. मुखिया मो साकीर आलम ने बताया की
अनियंत्रित होकर बाइक सवार के टकराने से गंभीर चोट आयी है. सभी घायलों को चिकित्सक ने खतरे बाहर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए भेजा है. बाइक सवार तैयबपुर गांव का बताया जा रहा है. घटना का समाचार पाते ही बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया की आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










