ट्रेड यूनियन की हड़ताल का असर शहीद चौक को घंटों रखा जाम
कटिहार : राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों से संबद्ध संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में मोटर चालकों ने हड़ताल की. खासकर ऑटो चालकों की हड़ताल पर रहने की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखा गया. बंद समर्थकों ने हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन […]
कटिहार : राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों से संबद्ध संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में मोटर चालकों ने हड़ताल की. खासकर ऑटो चालकों की हड़ताल पर रहने की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखा गया. बंद समर्थकों ने हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थली शहीद चौक का मुख्य मार्ग जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक मुख्य मार्गों पर आवाजाही बाधित रही.
स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया. प्रशासन की ओर से ट्रेड यूनियन के नेताओं के साथ वार्ता की गयी तथा उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया. ट्रेड यूनियन में शामिल सीटू, एटक, इंटक, बीएमएस, एक्टू सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता सड़क जाम के दौरान सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे. ट्रेड यूनियन के नेताओं ने 24 घंटे के हड़ताल को अभूतपूर्व रूप से सफल बताया है. ट्रेड यूनियन नेता रामलगन सिंह, विकास सिंह,
मुमताज आलम, गौतम घोष, दयानंद सिंह, टुनटुन राय, टुनटुन यादव, विनोद यादव, राकेश चौधरी, अरूप घोष, दीपेंद्र देव यादव, अजीत राय, अजय कुमार, राजेश कुमार, शंभू पासवान, संजीत चौधरी, अशोक सिंह, असगर अली, ढोलू अंसारी, धनंजय सिंह आदि ने हड़ताल के समर्थन में सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे. उल्लेखनीय है कि ट्रेड यूनियन संयुक्त ट्रेड यूनियन ने मोटर परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक 2016 में किये गये प्रावधानों के विरुद्ध रविवार की मध्यरात्रि से सोमवार की मध्य रात्रि तक हड़ताल पर रहने का आह्वान किया है. इस हड़ताल के समर्थन में परिवहन विभाग से जुड़े परिवहन मित्र ने भी अपना काम कार्य ठप कर नैतिक समर्थन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










