दुष्कर्म के बाद 7 वर्षीया बच्ची की हत्या, चार बच्चों का पिता है आरोपित

Updated at : 03 Mar 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद 7 वर्षीया बच्ची की हत्या, चार बच्चों का पिता है आरोपित

कटिहार (कुरसेला) : बिहारके कटिहारमें कुरसेला के गोबराही दियारा घाट टोला में बुधवार शाम मक्के के खेत में सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी. दियारा घाट टोला के ग्रामीणों ने आरोपित अलख महतो को पकड़ कर कुरसेला पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा पुलिस निरीक्षक, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह […]

विज्ञापन

कटिहार (कुरसेला) : बिहारके कटिहारमें कुरसेला के गोबराही दियारा घाट टोला में बुधवार शाम मक्के के खेत में सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी. दियारा घाट टोला के ग्रामीणों ने आरोपित अलख महतो को पकड़ कर कुरसेला पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा पुलिस निरीक्षक, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना की सूचना पर दियारा पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पुलिस के समक्ष आरोपित ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गंगापार दियारा घाट टोला निवासी व्यक्ति की दो नातिन दूध का बकाया रुपये लाने बुधवार शाम पांच बजे के करीब अलख महतो के घर गयी थी. अलख ने उनमें से एक चार वर्षीया बच्ची को घर भेज दिया और सात वर्षीय बच्ची को गोद में उठा कर दो सौ गज की दूरी पर स्थित मक्के के खेत लेकर चला गया. वहां अलख ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. इसके बाद उसने उसका मुंह दबा कर उसकी हत्या कर शव को मक्के के खेत में छोड़ कर घर लौट आया.

सुबह घटना हुआ उजागर
दूध का बकाया राशि लाने गयी बच्ची के घर वापस नहीं आने पर परिजन रात भर खोजबीन करते रहे. खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. सुबह मक्का खेत से अलख के भाई बाबू लाल महतो को बाहर आते-जाते देख खेत के मालिक रामोतार महतो जब मक्का खेत के अंदर पटवन के लिए घुसे तो बच्ची का शव देखा. इसकी सूचना घाट टोला और पीड़ित मासूम के परिजनों को दी. घटना की खबर दियारा सहित आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी. आक्रोश में ग्रामीणों ने आरोपित के घर जाकर उसे दबोच लिया व स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
चार बच्चों का पिता है आरोपित
घाट टोला गोबराही दियारा बिंद टोल निवासी अलख महतो, चार बच्चों का पिता है. नाविक का काम करने के अलावा वह जुआ व शराब के धंधे में भी लिप्त रहता है.
मामले में होगी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर दुष्कर्म के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घटना के हर बिंदु पर बारिकी से जांच की जा रही है.
ननिहाल में रहती थी बच्ची
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बौरिया बंडाल ग्राम निवासी मृतका के पिता, पत्नी व बच्चों के साथ सितंबर में गोबरारी दियारा घाट टोला ससुराल में आकर रह रहे थे. मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन