आइटीआइ परीक्षा में समय से पहले ले ली उत्तर पुस्तिका, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : ऑल इंडिया टैक्निकल ट्रेड की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को हो रही थी. इस दौरान परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका समय से पहले लिये जाने को लेकर जम कर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ सहित सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व आक्रोशित छात्रों को समझाने के प्रयास […]

विज्ञापन

कटिहार : ऑल इंडिया टैक्निकल ट्रेड की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को हो रही थी. इस दौरान परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका समय से पहले लिये जाने को लेकर जम कर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ सहित सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व आक्रोशित छात्रों को समझाने के प्रयास में जुट गयी. छात्र लगातार उक्त विषय की परीक्षा पुन: लेने की बात पर अड़े थे. एसडीओ के आश्वासन पर छात्रों को शांत कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया टैक्निकल ट्रेड की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा आइटीआइ कॉलेज मिरचाईबाड़ी में हो रही थी.

परीक्षा 10 बजे से आरंभ हुई. छात्रों में मो सिद्दिक, साकेत सहित अन्य परीक्षार्थियों का आरोप था कि परीक्षा हॉल में इंतजार करने के एक घंटा पांच मिनट विलंब के बाद प्रश्न पत्र व कापी परीक्षार्थियों के बीच दिया गया. तीन घंटे की परीक्षा में एक घंटा पूर्व ही विद्यालय प्रचार्य के निर्देश पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के कॉपी एक बजे ही लेना आरंभ कर दिया. इसका अभ्यर्थियों ने विरोध किया तथा उत्तर पुस्तिका देने से मना कर दिया. इस पर विद्यालय प्रबंधक तथा अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया. अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में कॉलेज परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ सुभाष प्रसाद, कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव, सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे तथा आक्रोशित छात्रों को समझाने बुझाने में जुट गये.

पुन: परीक्षा लेने की मांग : आक्रोशित छात्रों ने एसडीओ सुभाष प्रसाद को कहा कि कॉलेज प्रबंधक की मनमानी कॉलेज में चलती है. एक तो एक घंटा विलंब से परीक्षा में प्रश्न पुस्तिका दी गयी, लेकिन तीन घंटे की परीक्षा में एक घंटा विलंब से प्रश्न पुस्तिका देने पर उत्तर पुस्तिका दो बजे तक का समय देना चाहिए. लेकिन प्राचार्य तथा कॉलेज प्रबंधक की मनमानी के कारण दो घंटे में ही उत्तर पुस्तिका ले लिया गया. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक सहित प्राचार्य पर अन्य कई आरोप लगाते हुए कहा कि यहां व्यापक रूप से इन लोगों की मनमानी चलती है. उग्र छात्रों ने एसडीओ श्री प्रसाद से शनिवार को होने वाली परीक्षा को पुन: कराने की मांग की है. इस संदर्भ में एसडीओ सुभाष प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कर पुन: परीक्षा लिये जाने पर विचार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन