स्किल इंडिया के तहत गड़बड़ी कर एक करोड़ का किया कारोबार

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में वाइस चेयरमैन सहित कई कर्मी लिये गये हिरासत में कार्यालय को किया गया सील कटिहार : शहर के बाटा चौक स्थित आशा गेस्टहाउस में स्किल इंडिया के तहत चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर कटिहार पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर कार्यालय सील कर दिया. अंजली इंस्टीट्यूट ऑ‍फ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन सहित अन्य […]

विज्ञापन

छापेमारी में वाइस चेयरमैन सहित कई कर्मी लिये गये हिरासत में

कार्यालय को किया गया सील
कटिहार : शहर के बाटा चौक स्थित आशा गेस्टहाउस में स्किल इंडिया के तहत चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर कटिहार पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर कार्यालय सील कर दिया. अंजली इंस्टीट्यूट ऑ‍फ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन सहित अन्य कई कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. संस्था में अब तक एक करोड़ से भी अधिक का व्यवसाय फर्जी तरीके से किया जा चुका है.
शहर के अंजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतगर्त स्किल इंडिया के तहत कार्यालय विगत दो वर्षों से संचालित हो रही थी. स्किल इंडिया के तहत चलनेवाले अंजली इंस्टिट्यूट में बुधवार को कटिहार एसडीओ सुभाष प्रसाद, एसडीपीओ लाल बाबू यादव, बीडीओ किशोर कुणाल, सीओ, नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू,
अनोज कुमार, अजमतुल्ला खां सहित जिला प्रशासन के अन्य आला अधिकारी व पुलिस बलों के साथ छापेमारी की. एसडीओ के नेतृत्व में अंजली इंस्टीट्यूट में घंटों चले छापेमारी के बाद एसडीओ डॉ सुभाष प्रसाद के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष ने शिक्षण संस्थान को सील कर
वाइस चेयरमेन रघुनाथ चौधरी सहित अन्य कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इधर, एसडीओ के निर्देश पर सीओ के लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपितों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. इधर छापेमारी के दौरान कई महिला प्रशिक्षक सहित अभ्यर्थी भी उपस्थित थी, जो प्रशिक्षण ले रही थी. पुलिस ने उन सबों से पूछताछ कर उन्हें घर जाने की इजाजत दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन