247 घाटों पर होगी सुरक्षा बलों की तैनाती

Updated:
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश कटिहार : सूर्योपासना का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है. जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर जिले के विभिन्न छठ घाटों व सार्वजनिक स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. हर थाना […]

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश

कटिहार : सूर्योपासना का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है. जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर जिले के विभिन्न छठ घाटों व सार्वजनिक स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. हर थाना क्षेत्र में वरीय अधिकारी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा जारी संयुक्त आदेश में सभी थानाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित की गयी है. सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर शतत निगरानी करने का निर्देश दिया है.
स्वास्थ्य सेवा को तत्पर रहने का निर्देश
संयुक्त आदेश में जिला पदाधिकारी ललन जी व एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने छठ पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा के लिये तत्पर रहने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. संयुक्त आदेश में जारी निर्देश के अनुसार छठ पर्व के अवसर पर सीएस अपने चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे. जिससे जरूरत के अनुसार उसकी सेवा ली जा सके. साथ क्यूएमआरटी प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ एक मेडिकल टीम एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक उपकरण जीवन रक्षक दवाओं के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.
अफवाहों पर न दें ध्यान : छठ पूजा को लेकर किसी भी तरह के अफवाह से परहेज करने की सलाह दी गयी है. पुलिस को भी अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. संयुक्त आदेश में कहा गया है कि अक्सर अफवाहों से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाया करती है. जिसका खंडन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिये.
कोई भ्रामक खबर मिले तो प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तुरंत उसकी छानबीन करेंगे तथा सभी सूचनायें संग्रह कर वास्तविक स्थिति का प्रचार प्रसार पूरे क्षेत्र में उपलब्ध साधनों से तत्परता से कराने का निर्देश दिया गया है. पूजा स्थल या उसके आसपास आपत्तिजनक कटआउट, कार्टून आदि लगाये जाने से भी तनाव फैलता है. ऐसे चीजों पर भी विशेष निगरानी रखे जाने की जरूरत है.
डीएम और एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश में 27 थाना क्षेत्र के 247 छठ घाट को चिह्नित किया गया है. जहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. नगर थाना क्षेत्र में 14 सहायक थाना क्षेत्र में 16, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 23 सहित जिले के अन्य चिह्नित घाटों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. संयुक्त आदेश में यह भी निर्णय दिया गया है कि छठ पूजा को लेकर अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी विशेष चौकसी बरतेंगे. एसडीओ, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष अपने स्तर से पुलिस बल, दफादार, चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करेंगे. चिह्नित स्थानों के अलावा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी आवश्यक समझे तो अन्य व्यवस्था भी कर सकते हैं.
गोताखोर की होगी व्यवस्था
नदी तालाब में किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिये गोताखोर, तैराक आदि की व्यवस्था करने का भी जिक्र किया गया है. संयुक्त आदेश में कहा गया है कि छठ पर्व के अवसर पर प्रशासनिक सतर्कता के दृष्टिकोण से सभी एसडीओ, तैराक व गोताखोर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है. साथ ही अपर समाहार्ता आपदा प्रबंधन जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिणी, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को भी निर्देश दिया गया है कि तैराक, गोताखोर, नागरिक सुरक्षा के सवयंसेवकों की सूची संबंधित एसडीओ को उपलब्ध करा दें.
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का निर्देश
संयुक्त आदेश में पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर को निर्देश दिया गया है कि छठ पूजा के मौके पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं यातायात व्यवस्था बहाल रखने के दृष्टिकोण से प्रमुख चौक चौराहा पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही सभी थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र अंतर्गत यातायात बहाल रखने के लिये अपने स्तर से यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.
नियंत्रण कक्ष स्थापित
डीएम के आगंतुक कक्ष को जिला नियंत्रण कक्ष के रूप में स्थापित किया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-230581 की व्यवस्था की गयी है. यह नियंत्रण कक्ष 5-7 नवंबर तक कार्य करेगी. कोई भी व्यक्ति जिला नियंत्रण कक्ष पर किसी भी विशेष परिस्थिति में सूचना दे सकते हैं. जिला नियंत्रण कक्ष में वरीय पदाधिकारी की भी तैनाती की गयी है. अपर समाहर्ता जफर रकीब व पुलिस निरीक्षक राम विजय शर्मा वरीय प्रभार में रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन