दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

Updated:
विज्ञापन

दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी छठ पूजा. मनिहारी गंगा तट पर स्नान करनेवाले श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ मनिहारी : गंगा तट पर लगातार छठव्रती श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ रही है. गंगा तट पर बुधवार को दो लाख से अधिक छठव्रती श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगायी. मनिहारी गंगा घाट श्रद्धालु […]

विज्ञापन

दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

छठ पूजा. मनिहारी गंगा तट पर स्नान करनेवाले श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
मनिहारी : गंगा तट पर लगातार छठव्रती श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ रही है. गंगा तट पर बुधवार को दो लाख से अधिक छठव्रती श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगायी. मनिहारी गंगा घाट श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन और निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं. छठ पूजा के कद्दू भात के दिन तक यह भीड़ चलेगी. अनुमंडल प्रशासन और नगर पंचायत श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है. एएसपी विशाल शर्मा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मोनिटरिंग कर रहे हैं. एएसपी श्री शर्मा स्वयं बुधवार सुबह ही बस स्टैंड अंबेडकर चौक पहुंचे. एसडीओ अरूण कुमार सिंह और एएसपी विशाल शर्मा ने मनिहारी गंगा तट का निरीक्षण किया. एएसपी विशाल शर्मा ने बताया कि जिला से अतिरिक्त पुलिस बल और महिला बल की तैनाती गंगा तट सहित अन्य स्थलों पर कर दी गयी है.
मनिहारी गंगा तट पर मंगलवार को छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु कटिहार जिले के अलावा पूर्णिया, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज सहित नेपाल से पहुंचे. मनिहारी गंगा तट पर बुधवार अहले सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए पहुंच रही थी. गंगा तट पर बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ चंद्र कुमार, थानाध्यक्ष एस बैजनाथन, नगर उपमुख्य पार्षद अशोक कुमार यादव, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव, अधिवक्ता प्रदुमण ओझा, अंगद ठाकुर, बंटी श्रीवास्तव, नगर लोजपा अध्यक्ष गुलाब चौधरी, मनोज भारती, सअनि सुनिल मंडल, जाप नगर अध्यक्ष अमरदीप पासवान आदि मौजूद थे.
महिला श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी वस्त्र परिवर्तन गृह की व्यवस्था. नगर पंचायत की ओर से बैरकटिंग गंगा तट पर करायी गयी है. मनिहारी गंगा तट पर दो नाव पर चार गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अनुमंडल कार्यालय और नप कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. नप की ओर से गंगा तट पर प्रशासनिक शिविर बनाया गया है.
प्रशासनिक शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है. गंगा तट पर सीडीपीओ संगीता कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. गंगा तट पर नप की ओर से बैरकटिंग करायी गयी है. गंगा तट पर ध्वनि विस्तार यंत्र के साथ श्रद्धालुओं को कम पानी में स्नान करने की सलाह दी जा रही है. छठ पूजा में गंगा तट आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों का परिचालन को बंद कर दिया गया है. मनिहारी वाहन से श्रद्धालु नवाबगंज होते हुए बलदियाबाडी से रेलवे कॉलोनी होते हुए गंगा घाट पहुंचे रहे हैं.
गंगा तट पर सुविधा नदारत, श्रद्धालु परेशान. छठ पूजा को लेकर मनिहारी में गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. लेकिन सुविधा उस अनुपात में प्रशासन की ओर से नहीं की गयी है. जिसके कारण श्रद्धालुओं को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मसलन शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं को धूप से बचने तक की कोइ्र व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके साथ ही कई अन्य सुविधाओं को श्रद्धालु तरस रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन