मनिहारी गंगा तट पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु.
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विधायक ने लिया मनिहारी गंगा तट का जायजा मनिहारी : विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मनिहारी गंगा तट का जायजा मंगलवार को लिया. विधायक श्री सिंह ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिये. विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनिहारी गंगा तट पर प्रत्येक वर्ष पांच लाख से अधिक छठव्रती श्रद्धालु […]
विज्ञापन
विधायक ने लिया मनिहारी गंगा तट का जायजा
मनिहारी : विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मनिहारी गंगा तट का जायजा मंगलवार को लिया. विधायक श्री सिंह ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिये. विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनिहारी गंगा तट पर प्रत्येक वर्ष पांच लाख से अधिक छठव्रती श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि अनुमंडल प्रशासन श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है. विधायक श्री सिंह ने बताया कि मनिहारी गंगा तट पर
होने वाले छठ स्नान मेला और अन्य स्नान मेला को सरकारी मेला का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. मनिहारी गंगा तट को सुसज्जित बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि मनिहारी गंगा तट पर एक वर्ष में सभी त्योहारों में बीस लाख से अधिक श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा करने आते हैं. मनिहारी गंगा तट पर बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल और पडोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. यह मनिहारी के लिए एक गौरव की बात है. मौके पर एसडीओ अरूण कुमार सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव, सीडीपीओ संगीता कुमारी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










