बिहार में दिन-दहाड़े लूटा 1 करोड़ कैश, 3 किलो सोना, 7 किलो चांदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 5:32 PM
कटिहार : जिले में दिन-दहाड़े लुटेरों ने फिल्म अंदाज में एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. लुटेरों ने शहर के नगर थाना इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया है. लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी से एक करोड़ रुपये कैश समेत तीन किलो सोना और सात किलो चांदी लूट ली है. […]
कटिहार : जिले में दिन-दहाड़े लुटेरों ने फिल्म अंदाज में एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. लुटेरों ने शहर के नगर थाना इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया है. लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी से एक करोड़ रुपये कैश समेत तीन किलो सोना और सात किलो चांदी लूट ली है. फिल्मी अंदाज में बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने ढाई बजे के करीब घटना को अंजाम दिया. उस वक्त हल्की बारिश हो रही थी. लुटेरों ने पूरे प्लान के साथ व्यवसायी राधेश्याम प्रसाद की दुकान सोनी एंड सन्स नाम के ज्वेलरी दुकान में घुसे और सोना के साथ कैश लूटकर फरार हो गये.
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
जानकारी के मुताबिक लुटेरे आठ की संख्या में थे. उन्होंने दुकान पर इतनी आनन-फानन में हमला बोला कि कोई सोच भी नहीं पाया. लुटेरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.इतनी बड़ी लूट की घटना होने के बाद शहर के व्यवसायियों में खौफ का आलम है. व्यवसायी काफी आक्रोशित हैं.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
सूचना मिलने के बाद दुकान में जांच के लिये पहुंची पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है. जिले के एसपी सिद्धार्थ जैन और डीएसपी मौके पर पहुंच गये हैं. लूट की इस घटना के बाद पुलिस सकते में है. शहर की सीमा को सील कर दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










