सिद्धू ‘बेलगाम मिसाइल'', उनका रिमोट पाक के पीएम इमरान के हाथ में : अनिल विज

चंडीगढ़ : हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को ‘बेलगाम मिसाइल’ बताते हुए आरोप लगाया कि उनका रिमोट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाथों में है. हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ सिद्धू एक बेलगाम मिसाइल हैं जिन्हें काबू में किये […]
चंडीगढ़ : हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को ‘बेलगाम मिसाइल’ बताते हुए आरोप लगाया कि उनका रिमोट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाथों में है. हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ सिद्धू एक बेलगाम मिसाइल हैं जिन्हें काबू में किये जाने की जरूरत है.’
अनिल विज ने आरोप लगाया, ‘‘ सिद्धू का रिमोट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाथों में है. वह वहां से दिशा-निर्देश प्राप्त करते हैं और यहां उसके हिसाब से काम करते हैं.’ विज ने कहा, ‘‘ ऐसे लोगों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए.’ उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू वोटों के लिए हिन्दू और मुसलमानों को बांटना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें…विवादित टिप्पणी : सिद्धू को मिला शत्रुघ्न का साथ, निशाने पर PM मोदी
गौरतलब है कि सिद्धू ने मंगलवार को बिहार में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए मुसलमानों से एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी जिसके बाद विवाद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




