सरायकेला-खरसावां में चापाकल और जलापूर्ति सुधार के लिए कंट्रोल रूम शुरू

Updated:
विज्ञापन
Saraikela Kharsawan News

चापाकल और जलापूर्ति सुधार के लिए कंट्रोल रूम शुरू सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Saraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में खराब चापाकल और जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत के लिए पेयजल विभाग ने कंट्रोल रूम शुरू किया है. लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर इंजीनियर तुरंत कार्रवाई करेंगे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला के शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में खराब चापाकल और पानी सप्लाई की योजनाओं को ठीक करने के लिए पेयजल और स्वच्छता विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है. अब लोग यहां चापाकल, छोटी और बड़ी पानी सप्लाई योजनाओं में आई खराबी की शिकायत कर सकते हैं. शिकायत मिलने के बाद विभाग के इंजीनियर खराब चापाकल और योजनाओं को ठीक करेंगे. 

कंट्रोल रुम में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कॉल कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

कंट्रोल रुम में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज किया जा सकता है. इसके लिए जूनियर इंजीनियर मंगल सिंह बाहंदा (मोबाईल नंबर : 8674928011), उच्च वर्गीय लिपिक राजू तिग्गा ( मोबाईल नंबर : 7209358672) और निम्न वर्गीय लिपिक सोमु तिग्गा (मोबाईल नंबर : 9693211286) के मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. कनीय अभियंता मंगल सिंह बाहंदा को कंट्रोल रुम का नोडल अधिकारी बनाया गया है.

विभाग ने प्रखंडों में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर का मोबाईल नंबर जारी किया

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने प्रखंड स्तर पर अलग से शिकायत दर्ज कराने की भी व्यवस्था की गई है. इसके अलावे लोग संबंधित प्रखंड के जूनियर इंजीनियर के अलावे सहायक अभियंता के मोबाईल नंबर पर कॉल कर पेयजल समस्या से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है. इसके लिए विभाग की ओर से जूनियर इंजीनियर और सहायक जीनियर का मोबाईल नंबर जारी किया है. सहायक इंजीनियर मांगीलाल गिलुवा (मोबाईल नंबर. 7091123335) पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रखंडवार जूनियर इंजीनियर का नाम और मोबाईल नंबर

प्रखंड : नाम : मोबाईल नंबर

  • सरायकेला : मंगल सिंह बाहंदा : 8674928011
  • गम्हरिया : भागमत टुडू : 6204568896
  • राजनगर : धर्मेंद्र कुमार : 9955608041
  • खरसावां : प्रकाश रंजन गुप्ता : 9234850400
  • कुचाई : पियुष कमल : 8590888799
  • चांडिल : श्रीमति अनु जायसवाल : 7277527794
  • ईचागढ़ : सुनील बाखला : 8084325805
  • नीमडीह : विजय उरांव : 7870919583
  • कुकडू : सुनील बाखला : 8084325805

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola