पटना में जेपी सेतु पर आपस में टकराईं 5-6 गाड़ियां, बाइक सवार गिरे, घंटों फंसे लोग

Updated:
विज्ञापन

जेपी सेतु पर गाड़ियों के टकराने की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JP Setu: पटना में जेपी सेतु पर सोमवार की रात महाजाम लगा रहा. इस दौरान अचानक 5 से 6 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं. बताया जा रहा है कि कीड़ों की झुंड ने अचानक से गाड़ियों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद गाड़ी चलाने वाले का संतुलन बिगड़ गया.

विज्ञापन

JP Setu: जेपी सेतु पर सोमवार की रात करीब 9 बजे पांच से छह कारें एक के बाद टकरा गईं. टक्कर के कारण भीषण जाम की स्थिति हो गई. बताया जाता है कि कीड़ों की झुंड ने अचानक गाड़ी पर हमला कर दिया. जिसके कारण कार चलाने वाले का संतुलन बिगड़ा और वह गाड़ी रोकने पर मजबूर हो गया. अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही पांच से छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

विज्ञापन

किसी से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई बाइक सवार भी गिर गए. जिसमें कुछ को हल्की चोट आई है. लेकिन किसी के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि सोमवार की रात जेपी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन सामान्य था. इसी दौरान पटना से सोनपुर की ओर जा रही कार पर कीड़ों के झुंड ने हमला कर दिया. इसके कारण कार चालक को अचानक ही अपनी गाड़ी पर ब्रेक लगाना पड़ा.

उनके ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही पांच-छह गाड़ियों ने एक-दूसरे को पीछे से ठोकर मार दी. इसके बाद जेपी सेतु पर जाम की स्थिति हो गई और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. घटना की जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस पहुंची. लेकिन इस घटना के कारण करीब 2 घंटे तक गाड़ियों का परिचालन काफी धीमी गति से हुआ.

व्यस्ततम ब्रिज में से एक है जेपी सेतु

बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. इस वजह से भी पटना के अलग-अलग इलाकों में जाम की स्थिति देखी जा रही है. जेपी सेतु पर ऐसे तो गाड़ियों का परिचालन सामान्य ही रहता है. लेकिन यह पटना के व्यस्ततम ब्रिज में से एक है. हर रोज कई लोग इससे आना-जान करते हैं. ऐसे में सोमवार को अचानक महाजाम की स्थिति देखने के लिए मिली.

(कैफ अहमद और नीतीश सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, वेटिंग हॉल, पार्किंग समेत होंगी हाई स्टैंडर्ड सुविधाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन