वैशाली में खराब चावल देख भड़के मंत्री, बैठक में अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

मंत्री लखेंद्र रौशन और निशांत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PDS Ration Quality: वैशाली में पीडीएस राशन की गुणवत्ता को लेकर हुई बैठक में हंगामा मच गया जब खराब चावल का मामला सामने आया. मंत्री लखेंद्र रौशन ने अधिकारियों को गरीबों के अनाज की गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त चेतावनी दी.

विज्ञापन

PDS Ration Quality: वैशाली जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर के पुष्करणी सभागार में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने की. बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह सहित जिले के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली यानी PDS की दुकानों पर लाभुकों को मिलने वाले चावल की गुणवत्ता का मामला जोरदार तरीके से उठा. खराब चावल मिलने की शिकायतों पर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने नाराजगी जतायी और मौजूद अधिकारियों के सामने ही संबंधित अधिकारी को फटकार लगायी.

राइस मिलों से घटिया चावल आने का आरोप

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि राइस मिलों से आपूर्ति किया जाने वाला चावल घटिया स्तर का है. उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही.

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि राशन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने PDS व्यवस्था में गुणवत्ता की नियमित निगरानी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विकास योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. नगर निकायों के गठन, क्षेत्र विस्तार और उत्क्रमण से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावों से जुड़ी विस्तृत जानकारी समिति के समक्ष रखी. इसके बाद विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए नियमानुसार अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अनुपालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई.

विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर प्रभारी मंत्री का जोर

प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा.

बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया. प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read : हल्की बारिश में पटना-खगौल-फुलवारीशरीफ मार्ग पर जलजमाव, पानी-पानी हुआ NH-98, एम्स जाने वालों की बढ़ी मुश्किल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन