हल्की बारिश में पटना-खगौल-फुलवारीशरीफ मार्ग पर जलजमाव, पानी-पानी हुआ NH-98, एम्स जाने वालों की बढ़ी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

AIIMS Patna

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna AIIMS NH-98 Waterlogging : फुलवारीशरीफ में हल्की बारिश के बाद NH-98 पर पटना एम्स मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है. मुख्य सड़क पर पानी भरने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोग सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं और अब उन्होंने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन

Patna AIIMS NH-98 Waterlogging : फुलवारीशरीफ में हल्की बारिश के बाद पटना-खगौल-फुलवारीशरीफ होते हुए पटना एम्स जाने वाले NH-98 पर कई जगह जलजमाव हो गया. सड़क के दोनों किनारों के साथ कई हिस्सों में मुख्य सड़क पर भी पानी जमा रहा. इससे राहगीरों, वाहन चालकों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या वर्षों पुरानी है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

विज्ञापन

कई इलाकों में सड़क पर जमा रहा पानी

बारिश के बाद खोजा इमली, हारुण नगर मोड़, हारुण नगर पेट्रोल पंप, फेडरल कॉलोनी के सामने, इमारत शरिया, मिनहाज नगर कॉलोनी, नया टोला और जमा मस्जिद के सामने पानी जमा रहा. बोचा चक, नोहशा मोड़ और रामनगर वाल्मी समेत कई अन्य स्थानों पर भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रही.

पटना एम्स के मुख्य द्वार के सामने भी जलजमाव

पटना एम्स के मुख्य द्वार के सामने भी जलजमाव की स्थिति गंभीर नजर आयी. यह मार्ग पटना एम्स समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल होता है. ऐसे में सड़क पर पानी जमा होने से मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई.

नाले के गंदे पानी से और बढ़ी परेशानी

कई जगह नाले का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ सड़क पर फैल गया. इससे सड़क पर जमा पानी काफी गंदा हो गया. पैदल आने-जाने वाले लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. जलजमाव के कारण सड़क किनारे की दुकानों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी हुई.

हल्की बारिश में ही सामने आ जाती है पुरानी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-98 पर जलजमाव की समस्या नयी नहीं है. हल्की बारिश होते ही कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है. बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है. लोगों के अनुसार, समय-समय पर जल निकासी और नाला सफाई को लेकर कार्रवाई होती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है.

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से NH-98 के किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जहां नाले जाम हैं, वहां नियमित सफाई करायी जाये. साथ ही जलजमाव वाले स्थानों की तकनीकी जांच कर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाये, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो.

Also Read : पटना: गोलू हत्याकांड के तीन आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, अब कब होगी गिरफ्तारी?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन