हाजीपुर: सिक्स लेन पुल पर कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायल सदर अस्पताल में इलाजरत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र में सिक्स लेन पुल पर एक तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर चकसिकंदर के निकट सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर दो की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मृतकों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात कराया सामान्य

हादसे के बाद सिक्स लेन पुल पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और डंपर को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.

एसएसपी ने की घटना की पुष्टि

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन