हाजीपुर: रेलवे स्टेशन के पास 5.337 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एसटीएफ ने कार्रवाई की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार एसटीएफ की टीम ने महनार रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर 5.337 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने नशे के कारोबार पर चिंता जताई है.

विज्ञापन

Hajipur News : महनार बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने महनार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.337 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई महनार रेलवे स्टेशन के पास की गयी. गिरफ्तार युवक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह के रूप में हुई है. मामले में महनार थाना में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने की कार्रवाई

एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि महनार रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और अजित कुमार सिंह को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 5.337 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

गांव से बाजार तक नशे के कारोबार पर चिंता

महनार थाना क्षेत्र में गांव से लेकर बाजार तक सूखे नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी दुकानों से लेकर विभिन्न स्तरों पर नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. इससे खासकर युवा और पढ़ने-लिखने वाले बच्चे तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं.

लगातार अभियान चलाने की मांग

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन