हाजीपुर: रिंग बांध की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में दहशत, नदी कटाव रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के युसुफपुर पंचायत के ग्रामीणों ने रिंग बांध की खस्ताहाल स्थिति और नदी कटाव की गंभीर समस्या पर चिंता जताई है. ग्रामीणों ने सांसदों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके.

विज्ञापन

Hajipur News : लालगंज प्रखंड क्षेत्र की युसुफपुर पंचायत के पीरापुर उर्फ शाहाबाद, केशोपुर, ताजपुर और बगौली गांव में रिंग बांध एवं नदी कटाव की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. केशोपुर गांव स्थित अमरसिंह स्थान पर आयोजित बैठक में चारों गांवों के ग्रामीणों ने बढ़ते नदी कटाव और रिंग बांध की स्थिति पर चिंता जतायी.

विज्ञापन

बरसात में और गंभीर हो जाती है स्थिति

ग्रामीणों ने कहा कि नदी के लगातार कटाव के कारण आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के बीच हमेशा भय का माहौल बना रहता है. बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो जाती है. ऐसे में रिंग बांध को मजबूत करने और नदी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है.

सांसदों से हस्तक्षेप की मांग

बैठक में ग्रामीणों ने हाजीपुर और वैशाली लोकसभा सांसद से समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि सांसद संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर रिंग बांध की मरम्मत कराने और कटावरोधी कार्य शुरू कराने की दिशा में पहल करें, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में युसुफपुर पंचायत के मुखिया, उपमुखिया बबलू राय, अभिमन्यु कुमार, लालगंज प्रमुख पति जितेंद्र राय, जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार, समाजसेवी रामराज राय, वार्ड सदस्य रिंकू ठाकुर, कुंदन कुमार, सुरेखा राय और मुन्ना ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन