स्टीमर गंगा में फंसने पर रात में एसडीओ कर रहे थे घाट पर कैंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 6:57 AM
विज्ञापन
मनिहारी : मनिहारी से साहेबगंज जा रही स्टीमर रविवार शाम को रामपुर में फंसने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार स्टीमर शाम में खुली थी. इस स्टीमर में सैकडों यात्री सवार थे. लगभग चार घंटे यात्री फंसे रहे. इसमें महिला बच्चों को काफी परेशानी हुई. जानकारी मिलने पर एसडीओ संदीप कुमार मनिहारी […]
विज्ञापन
मनिहारी : मनिहारी से साहेबगंज जा रही स्टीमर रविवार शाम को रामपुर में फंसने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार स्टीमर शाम में खुली थी. इस स्टीमर में सैकडों यात्री सवार थे. लगभग चार घंटे यात्री फंसे रहे.
इसमें महिला बच्चों को काफी परेशानी हुई. जानकारी मिलने पर एसडीओ संदीप कुमार मनिहारी गंगा घाट पहुंचे. मनिहारी एसडीओ लगातार साहेबगंज प्रशासन से दूरभाष पर बात करते रहे. एसडीओ संदीप कुमार मनिहारी गंगा घाट पर कैंप कर रहे थे. साहेबगंज प्रशासन की ओर से सुरक्षित सभी यात्रियों को ले जाया गया. तब मनिहारी अनुमंडल प्रशासन ने राहत की सांस ली. इसके बाद मनिहारी गंगा घाट से देर रात एसडीओ निकले. मौके पर सीओ संजीव कुमार भी साथ थे.
मनिहारी और साहेबगंज के बीच पूर्व में भी स्टीमर बीच गंगा में फंसा है. फेरी सेवा प्रबंधक की ओर से यात्रियों को सुविधा को देखते हुए इसका हल नही निकाला गया. यात्रियों के साथ स्टीमर से आना जाना मजबूरी है. बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए यह एक मात्र विकल्प है. भागलपुर-कटिहार सड़क हमेशा जाम रहने से मनिहारी और साहेबगंज में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है.
कहते हैं मनिहारी एसडीओ
मनिहारी एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि किसी भी परिस्थति में शाम मे स्टीमर नहीं खुलना है. उन्होंने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी. एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि जांच के बाद आगे कारवाई की जायेगी.
कहते हैं मनिहारी घाट प्रबंधक
मनिहारी-साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट प्रबंधक बासुकी नाथ यादव ने बताया कि संध्या होने से पूर्व यात्रियों कॊ लेकर जहाज मनिहारी से समदा के लिए रवाना हुआ था. लेकिन गंगा के जलस्तर मॆ कमी एवं रास्ते मॆ बादल मौसम खराब हो जाने के कारण नदी मॆ अंधेरे होने के वजह से समदा से थोड़ी देर पहले रामपुर के पास फंस गया था.
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के एक वरीय पदाधिकारी ने कहा कि हमें हर हाल में जाना है. जहाज स्टाफ ने कहा कि अंधेरा हो जायेगा. जहाज फंस सकता है. लेकिन वे नहीं माने. जहाज फंसने की जानकारी मिलने पर सुरक्षित यात्रियों को साहेबगंज पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










