पीयू ने साढ़े तीन माह पहले मर चुके डीएस कॉलेज के एलडीसी का किया प्रतिनियोजन
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 10 Jun 2026 7:09 PM
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने बिना जांचे-परखे मृत कर्मचारियों का भी प्रतिनियोजन कर दिया है. मामला डीएस कॉलेज कटिहार के एलडीसी सुधीर रमाणी का है, जिनका निधन 24 मार्च 2026 को हो गया था.
विज्ञापन
कटिहार से रिपोर्ट,
पूर्णिया विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. विवि प्रशासन ने बिना जांचे-परखे मृत कर्मचारियों का भी प्रतिनियोजन कर दिया है. मामला डीएस कॉलेज कटिहार के एलडीसी सुधीर रमाणी का है, जिनका निधन 24 मार्च 2026 को हो गया था. उन्हें भी साढ़े तीन माह बाद 9 जून 2026 की देर रात गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसेला में प्रतिनियुक्त कर दिया गया.मृत कर्मचारी को भेजा गया कुरसेला कॉलेज
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर पूरे सूबे में करीब 211 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं. पठन पाठन को लेकर जितनी जल्दबाजी सरकार को है, उससे भी अधिक जल्दबाजी पूर्णिया विवि प्रशासन दिखा रहा है. पूर्णिया विवि इन कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन एवं संस्थागत आवश्यकताओं की पूर्ति के दृष्टिकोण को देखते हुए सभी अंगीभूत महाविद्यालयों से कर्मचारियों की प्रतिनियोजन को लेकर 9 जून 2026 की देर रात पत्र जारी किया है. जारी पत्र में संबंधित कर्मचारियों को निदेश भी दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए प्रतिनियुक्ति स्थल में योगदान समर्पित कर लें.से पीयू की कार्यशैली की चर्चा चहुंओर की जा रही है. डीएस कॉलेज के कई कर्मचारियों ने पीयू की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए बताया कि एलडीसी सुधीर रमाणी का निधन 24 मार्च 2026 को हो गया था. अब तक उन्हें टीबीएस का लाभ भले ही नहीं मिल पाया, उनके परिजनों को अनुकंपा के लिए कोई पहल नहीं की गई है, लेकिन मरणोपरांत उन्हें डीएस कॉलेज से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसेला में प्रतिनियोजन के लिए पत्र जारी कर दिया गया.डीएस कॉलेज से तीन, केबी झा से भी तीन का प्रतिनियोजन
डीएस कॉलेज से एक मृतक के अलावा दो कर्मचारियों को दूसरे जगह भेजा गया है. इसमें डीएस कॉलेज के रूटीन क्लर्क शंभू कुमार यादव को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोढ़ा और निम्नवर्गीय लिपिक अमर प्रताप सिंह को अनुमंडल सरकारी डिग्री कॉलेज बायसी पूर्णिया में नवपदस्थापित किया गया है. मंगलवार की देर रात कुलसचिव प्रो अखिलेश राय के हस्ताक्षर से निकले पत्र में केबी झा कॉलेज से तीन कर्मचारियों को दूसरे जगह प्रतिनियुक्त किया गया. इसमें केबी झा कॉलेज से ऑफिस अटेंडेंट वंशीधर झा को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भरगामा, एलडीसी आशीष आनंद को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डंडखोरा, ऑफिस अटेंडेंट नवीन कुमार झा को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अमदाबाद डिपुटेशन किया गया है.कुलसचिव ने मानी गलती, निकलेगा शुद्धिपत्र
इस पूरे मामले पर पूर्णिया विवि के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है. प्रखंड में खोले गए नए डिग्री कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियोजन को लेकर पत्र जारी किया गया था. डीएस कॉलेज के एलडीसी सुधीर रमाणी का साढ़े तीन माह पूर्व निधन हो गया है, इसकी जानकारी है. सेक्शन से कुलपति के द्वारा सभी कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी. मरे हुए कर्मचारी का नाम शामिल करना गलत है. इसके लिए शुद्धिपत्र जारी किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










