कुरसेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों का सांसद प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, बोले- तेज हुई कटाव निरोधी कार्यों की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो 9 कैप्शन- कटावग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव व कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल   | Prabhat Khabar Network

फोटो- कटावग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कुरसेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली.

विज्ञापन

कटिहार जिले के कुरसेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों में शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक शिष्टमंडल के साथ पहुंचकर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य का स्थल पर अवलोकन किया.

सांसद के निर्देश के बाद तेज हुआ कार्य

निरीक्षण के बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बताया कि इससे पहले सांसद तारिक अनवर ने स्वयं कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां कटाव निरोधी कार्यों में कई कमियां सामने आई थीं. इसके बाद सांसद ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने को कहा था. उन्होंने कहा कि अब उन निर्देशों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है और कार्य पहले की तुलना में अधिक गति तथा मजबूती के साथ किया जा रहा है.

कटाव प्रभावित गांवों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि गंगा कटाव को लेकर क्षेत्र के लोगों में लंबे समय से चिंता बनी हुई है. यदि वर्तमान गति और गुणवत्ता के साथ कार्य जारी रहा तो कटाव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा तथा बाढ़ और कटाव से प्रभावित गांवों को राहत मिलेगी.

कांग्रेस रख रही है लगातार नजर

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है और सांसद तारिक अनवर स्वयं पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जायेगी.

ग्रामीणों से भी की बातचीत

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के शिष्टमंडल ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि जनहित के सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा.मौके पर दिलीप विश्वास, डॉ. सत्यनारायण, सलीम, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल यादव, देवेंद्र महतो, हरिमोहन चौधरी, पप्पू कुमार, इम्तियाजुल सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन