विशेष समकालीन अभियान में 84 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब मामले में 33 लोग दबोचे गए

फोटो- एसपी परिचय कुमार | Prabhat Khabar Network
कटिहार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें शराबबंदी कानून के तहत 33 लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Police Action: कटिहार. पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर जिले भर में चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभियान अपराध नियंत्रण, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया.
विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों के 59 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा अजमानतीय वारंट के एक तथा जमानतीय वारंट के 24 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया. दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक तथा आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा है.
संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी
एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए संवेदनशील स्थानों, बैंक, एटीएम तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर लगातार गश्ती की जा रही है. असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
शराब मामले में 33 लोग गिरफ्तार
शराबबंदी कानून के तहत चलाए गए अभियान में पुलिस ने शराब पीने, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन से जुड़े मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 107.95 लीटर शराब भी बरामद की गयी.
अभियान रहेगा जारी
Police Action: पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार, देसी शराब की भट्टियों और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










