बिजली आपूर्ति में कटौती ने छीना चैन तेज धूप व गर्मी ने कर दिया परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 4:44 AM
कटिहार : तेज धूप व भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऊपर से घंटों तक बिजली कटौती कंगाली में आटा गीलाकी कहावत चरितार्थ कर रहा है. हालत यह है कि दिन में तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान है. पूर्वाहन 11 बजे के बाद तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल […]
कटिहार : तेज धूप व भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऊपर से घंटों तक बिजली कटौती कंगाली में आटा गीलाकी कहावत चरितार्थ कर रहा है. हालत यह है कि दिन में तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान है. पूर्वाहन 11 बजे के बाद तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. जबकि रात में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती व ट्रिपिंग से लोग रतजगा कर रहे हैं. खासकर शाम चार बजे के बाद रात 12 बजे तक हर 10 मिनट पर बिजली कटती है.
बिजली कटने के बाद पुन: कब आयेगी इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. फोन करने पर जेइ फोन रिसिव तक नहीं करते हैं. लोगों का आरोप है कि जब लोगों को बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है उस समय समुचित बिजली मुहैया कराने में विभाग पूरी तरह से विफल साबित हुआ है. जबकि हाल ही में बिजली आपूर्ति को दुरुसत करने के लिए शहर के सभी जगहों पर तार, पोल, ट्रांसफार्मर बदले गये हैं, लेकिन हालत यह है कि बार-बार तार टूटकर गिर रहा है. इसके साथ ही अन्य वजहों से बिजली आपूर्ति में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है. स्थिति यह है कि 24 घंटे में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. ऐसे में लोग परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










