बिहार : 5 हजार रिश्वत लेते एएसआइ का ऑडियो हुआ वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 10:30 PM
कटिहार : बिहारके कटिहारमें नगर थाना में पदस्थापित एएसआइ एसके सिंह का पांच हजार रिश्वत लेने का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में बुधवार को खलबली मच गयी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी विकास कुमार ने आरोपित एएसआइ को लाइन हाजिर कर दिया है. ऑडियो में आरोपित एएसआइ से एक […]
कटिहार : बिहारके कटिहारमें नगर थाना में पदस्थापित एएसआइ एसके सिंह का पांच हजार रिश्वत लेने का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में बुधवार को खलबली मच गयी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी विकास कुमार ने आरोपित एएसआइ को लाइन हाजिर कर दिया है. ऑडियो में आरोपित एएसआइ से एक व्यक्त पांच हजार लौटाने की बात कह रहा है. राशि नहीं लौटाने पर एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों को शिकायत करने की धमकी दे रहा है. इस पर आरोपित एएसआइ खुलेआम घूस लेने की बात को कबूल भी कर रहा है. साथ ही आरोपित इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को भी होने की बात कह रहा है.
फिलहाल इस वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. लेकिन, उक्त वायरल ऑडियो ने एक बार पुन: खाकी को दागदार करने का काम किया है. सोशल मिडिया में वायरल एक ऑडियो में फोन की घंटी बजती है. दूसरे ओर से बोलने वाला व्यक्ति के फोन उठाते ही फोन करने वाला व्यक्ति कहता है एसके सर बोल रहे है. दूसरी ओर से आवाज आती है हां क्या बात है. फोन करने वाला व्यक्ति बोलता है कि पांच हजार रुपया जो गाड़ी का लिये हैं. वह घुमाईयेगा कि नहीं. तो दूसरी ओर से एएसआइ एसके सिंह ने बोला कि आप कै बोल रहे है. इस बात पर फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि पांच हजार रुपया घुमाईयेगा कि नहीं. इस बात पर आरोपित पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आपका गाड़ी में परमिट नहीं था. जिसके एवज में पांच हजार रुपया लिया था. इस बात की जानकारी बड़ा बाबू को भी है. उसकी नॉलेज में भी यह बात है. वह बड़ा बाबू से छिपाकर नहीं लिये है.
आरोपित एएसआई ने यह भी कहा कि उसके गाड़ी में परमिट नहीं था. गाड़ी को थाने ला रहा था. कागजात नहीं रहने के एवज में उससे पांच हजार रुपये लिये. अब सवाल यह उठता है कि आरोपित एएसआई ने बड़ा बाबू का नाम मामले में क्यों लिया. जबकि, पैसे लेने की बात उसने ही स्वीकार किया है. लेकिन, बड़ा बाबू के नॉलेज में होने की बात कही है. तो क्या बड़ा बाबू की जानकारी में उसने रुपया लिया है या फिर अपने को बचाने के लिए उसने बड़ा बाबू पर भी आरोप मढ़ा है.
कहते हैं एसपी
इस संदर्भ में कटिहार के एसपी विकास कुमार ने कहा, एसडीपीओ कटिहार को जांच का जिम्मा दिया गया है. जांच व तथ्य के आधार पर पुलिस दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करेगी. फिलहाल आरोपित एएसआइ संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










