ePaper

कटिहार : खंभे में जंजीर से बांध कर बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो हो रहा वायरल

Updated at : 29 May 2018 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार : खंभे में जंजीर से बांध कर बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो हो रहा वायरल

कटिहार : जिले में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में करीब 12 वर्षीय के एक बच्चे को कुछ लोग बुरी तरह से पीट रहे हैं. बच्चे को एक खंभे में जंजीर से बांध कर रखा गया है और उसे बेरहमी से बेल्ट से पीटा जा रहा […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में करीब 12 वर्षीय के एक बच्चे को कुछ लोग बुरी तरह से पीट रहे हैं. बच्चे को एक खंभे में जंजीर से बांध कर रखा गया है और उसे बेरहमी से बेल्ट से पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि मोबाइल की चोरी करने के आरोप में बच्चे को पीटा जा रहा है.

वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह कटिहार जिले का ही है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह जिले के किस इलाके का वीडियो है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन पता लगाने में जुटे हैं कि बच्चे को बेहरमी से पीटने का वीडियो कहां का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन