ePaper

रेप की कोशिश करते रंगेहाथ पकड़े गये आरोपित को छोड़ने पर बढ़ा विवाद, स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 22 May 2018 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
रेप की कोशिश करते रंगेहाथ पकड़े गये आरोपित को छोड़ने पर बढ़ा विवाद, स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क

कटिहार : जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी नारायणपुर निवासी लक्ष्मी यादव ने कथित तौर पर सोमवार की रात एक महिला के घर घुस कर बलात्कार करने का असफल प्रयास किया. महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपित को बंधक बना लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी नारायणपुर निवासी लक्ष्मी यादव ने कथित तौर पर सोमवार की रात एक महिला के घर घुस कर बलात्कार करने का असफल प्रयास किया. महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपित को बंधक बना लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

ग्रामीणों को लोगों को पता चला कि आरोपित को छोड़ दिया गया है. इसके बाद लोगों ने पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आये. आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंगलवार की अहले सुबह मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा. स्थानीय लोगों ने आरोपित पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग भी की. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अनिल कुमार पहुंचे तथा लोगों को समझाया-बुझाया. आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ देने की शिकायत की. इस पर एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद जाम हटाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन