शार्ट सर्किट से गुहाल में लगी आग, एक मवेशी की झुलसने से मौत

Updated:
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गुहाल में लगी आग, एक मवेशी की झुलसने से मौत

महमदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के एक घर में बिजली की शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग में झुलसने से एक मवेशी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कटिहार के कदवा से रिपोर्ट,

कदवा थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के एक घर में बिजली की शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग में झुलसने से एक मवेशी की मौत हो गयी. एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महम्मदपुर के वार्ड संख्या 13 में देर रात लगभग दो बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक गरीब परिवार के गुहाल घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. जबकि आग की चपेट में आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है. अपने मवेशियों को आग से बचाने के क्रम में मवेशी के मालिक नत्थू शर्मा उम्र 65 वर्ष भी बुरी तरह से झुलस गए.

नत्थू मजदूरी कर व गाय पालकर परिवार करते थे भरण-पोषण

जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. नत्थू शर्मा मेहनत मजदूरी कर तथा गाय को पालकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. मवेशियों के मरने एवं झुलसने के कारण नत्थू शर्मा के परिजनों को भरण पोषण में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है. उनके परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. ताकि परिवार को तत्काल कुछ राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन