मनियां पिपरा में 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

सिरनियां पूरब पंचायत में नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए एक नया पावर सब स्टेशन की स्थापना के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार,
विज्ञापन
कटिहार से रिपोर्ट,
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार प्रखंड के सिरनियां पूरब पंचायत में नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए एक नया पावर सब स्टेशन की स्थापना के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार, अंचल पदाधिकारी कटिहार, सहायक अभियंता व राजस्व के कर्मियों के साथ प्रस्तावित सरकारी भूखंड का अवलोकन किया.100 केवीए ट्रांसफार्मर को अभिलंब बदलने का निर्देश
साथ ही मनियां पिपरा में अवस्थित जर्जर 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अभिलंब बदलकर 200 केवीए ट्रांसफार्मर को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को सुचारू रूप से इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए नया पावर सबस्टेशन की स्थापना होने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर इस क्षेत्र में निर्मित विद्युत आपूर्ति करने को कहा. इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मनाथ, तिवारी वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, शेखर जयसवाल, राम लखन साह, पप्पू साह, अशोक चौधरी, जितेन्द्र सिंह, रामचंद्र मुर्मू, दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों की उपस्थिति रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










