रंग-बिरंगी लाइटों से सजे गिरजाघर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 5:51 AM

विज्ञापन

कटिहार : प्रभू यीशु के जन्मदिवस को लेकर जिले के गिरजाघरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. 24 दिसबंर की रात 12 बजे गिरजाघर में प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा आयोजित होगी. सोमवार को इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों […]

विज्ञापन

कटिहार : प्रभू यीशु के जन्मदिवस को लेकर जिले के गिरजाघरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. 24 दिसबंर की रात 12 बजे गिरजाघर में प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा आयोजित होगी. सोमवार को इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में रविवार को चहल-पहल बढ़ी रही. गिरजाघरों में रविवार की संध्या से बड़ी संख्या में लोग गिरजाघर पहुंचे व प्रभु यीशु की प्रार्थना की.

सोमवार की सुबह से गिरजाघरों में क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कटिहार शहर स्थित कैथोलिक चर्च गिरजा कॉलोनी मिरचाईबाड़ी के फादर आगपित मिंज ने बताया कि रविवार की शाम से ही कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा के बाद पवित्र मिशन बलिदान के दौरान प्रभु यीशु के जन्म उत्सव के अवसर पर प्रतीक में चढ़ने का उद्दबोधन किया गया. रात भर प्रवचन व प्रभु यीशु पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. सोमवार की सुबह प्रार्थना सभा से क्रिसमस का त्योहार प्रारंभ हो जायेगा. प्रार्थना सभा के बाद पवित्र मिशन बलिदान समर्पण प्रभु यीशु के समक्ष मोमबत्ती जला कर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना करेंगे.

संध्या में प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इधर बेतल मिशन चर्च के फादर सुभाष सेमवल ने बताया कि सोमवार को सुबह 10:30 बजे चर्च में प्रार्थना सभा की जायेगी. इसके बाद प्रभु यीशु के समक्ष बड़ी संख्या में प्रार्थना, गीत, प्रवचन, संदेश दिया जायेगा. दर्शन के पश्चात फिर प्रार्थना की जायेगी. उसके बाद पवित्र मिशन बलिदान समर्पण के तहत प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित उद्बोधन किया जायेगा. संध्या में मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की जायेगी. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन