बार-बार ट्रेन से उतर सिग्नल देखते रहे यात्री, हुए परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 4:36 AM

विज्ञापन

दुर्दशा. परिचालन बाधित होने से जहां-तहां खड़ी रहीं ट्रेनें लंबी दूरी के ट्रेनों में फंसे रहे यात्री, छह घंटे तक परिचालन रहा बाधित यात्रा स्थगित करने वालों के टिकट नहीं हुए वापस कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह से दोपहर तक रेल परिचालन ठप रहने के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का […]

विज्ञापन

दुर्दशा. परिचालन बाधित होने से जहां-तहां खड़ी रहीं ट्रेनें

लंबी दूरी के ट्रेनों में फंसे रहे यात्री, छह घंटे तक परिचालन रहा बाधित
यात्रा स्थगित करने वालों के टिकट नहीं हुए वापस
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह से दोपहर तक रेल परिचालन ठप रहने के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. कटिहार-सेमापुर रेलवे स्टेशन के मध्य लाल रेल पुल के समीप रेल विद्युत इंजन को करंट सप्लाइ देने वाला रेलवे का 25 किलो वाट का बिजली तार दो जगह टूट कर गिर जाने के कारण रेल परिचालन बाधित रहा. इसके कारण यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. कटिहार रेलवे स्टेशन से पटना जाने के लिए ट्रेन संख्या 15713 पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार से अब खुलने ही वाली थी कि सूचना मिली कि बिजली का तार पटरी पर गिर गया है.
इसके कारण स्टेशन मास्टर ने कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को रोक दिया. पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. क्योंकि इन्हें पटना पहुंच कर दोपहर में सरकारी दफ्तरों में कार्य का निष्पादन करना था. किसी यात्रियों को चिकित्सकीय जांच के लिए जाना था. किसी यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए पटना से ट्रेन पकड़ना था. लेकिन ट्रेन काफी विलंब हो जाने के कारण यात्रियों को यात्रा करना अब उचित महसूस नहीं कर रहे थे. जब यात्री अपनी यात्रा स्थगित करने का निर्णय ले लिया, तो टिकट काउंटर पर इन यात्रियों का टिकट को वापस नहीं किया गया. इस हालात में ऐसे यात्रियों का टिकट भी वापस नहीं हुआ और यात्रा भी नहीं हुआ. इस प्रकार यात्रियों का शारीरिक, मानसिक,
आर्थिक पीड़ा से परेशान रहे. इसके बावजूद भी रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. जिस कारण यात्री सुबह से दोपहर तक कटिहार रेलवे स्टेशन से टिकट काउंटर तक कदमताल करते हुए देखे गये. कई यात्रियों ने बताया कि पटना इंटरसिटी ट्रेन को पकड़ने के लिए सुबह 4:00 बजे इस भीषण ठंड में घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे. इसके बावजूद भी सो समय ट्रेन का परिचालन नहीं होने से काफी नुकसान हुआ है. जिसकी भरपाई रेलवे को करनी चाहिए. लेकिन रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुख सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया न ही टिकट वापस किया गया. जिससे यात्रियों में काफी रोष देखा गया.
अन्य स्टेशनों पर भी रुकी रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन आज 8.30 घंटे विलंब से कटिहार पहुंची. इस ट्रेन को काढ़ागोला में घंटा रुकना पड़ा. जिसके कारण सवार यात्रियों को ठंडी में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. यात्रियों की सुख सुविधा का ध्यान काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पर भी नहीं किया गया. जिसके कारण ट्रेन में सवार बूढ़े, बच्चे, महिला को काफी पीड़ादायक रही. ट्रेन संख्या 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस कटिहार 4:30 घंटे विलंब से पहुंचे. जिसके कारण इन ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. ट्रेन संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी दिल्ली सप्ताहिक एक्सप्रेस
ट्रेन को लगभग एक घंटा सनौली में रोका गया. क्योंकि कटिहार रेलवे स्टेशन पर पटरी खाली नहीं था. सेमापुर गौशाला के बीच लाल रेल पुल के समीप बिजली तार गिर जाने का कार्य को मरम्मती की जा रही थी. दर्जनों रेलवे स्टेशनों पर दर्जनों ट्रेन जहां-तहां खड़ी रही. इस ट्रेन पर सवार यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. वही ट्रेन संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस एवं कैपिटल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काफी विलंब से कटिहार पहुंचीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन