Katihar News : आंधी-बारिश ने उजाड़े आम-लीची के बाग, किसान व व्यापारी चिंतित

Updated:
विज्ञापन
Katihar News : आंधी-बारिश ने उजाड़े आम-लीची के बाग, किसान व व्यापारी चिंतित

लगातार हो रही तेज आंधी और बारिश ने किसानों और बाग मालिकों की उम्मीदों पर झटका दिया है. क्षेत्र में आम और लीची के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा है. पेड़ों पर लगे कच्चे फल तेज हवा के कारण टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे बाग मालिकों और व्यापारियों को लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका है.

विज्ञापन

कुरसेला, कटिहार से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट :

क्षेत्र में लगातार तेज आंधी और बारिश से आम-लीची के फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. आंधी से कच्चे फल असमय टूटकर गिरने से बाग मालिकों को भारी क्षति उठानी पड़ी है. पेड़ों में इस बार भरपूर फल लगे थे, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने पकने से पहले ही उन्हें गिरा दिया. बाग की खरीदारी करने वाले व्यापारियों का कहना है कि इस साल लगी पूंजी निकालना भी मुश्किल हो गया है.

आधे से ज्यादा आम बर्बाद, महंगे हो सकते हैं फल

स्थानीय लोगों ने बताया कि निरंतर आंधी के प्रकोप से बागानों का आधे से ज्यादा आम गिरकर नष्ट हो गया है. व्यापारियों के अनुसार, फलों के असमय गिरने से बाजार में आम-लीची के दाम इस साल महंगे रह सकते हैं. कई वर्षों बाद इस साल आंधी का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है. आम लोगों को इस बार फलों के स्वाद से दूर रहना पड़ सकता है.

मक्का की फसल भी प्रभावित

आंधी-बारिश से सिर्फ फल ही नहीं, मक्का और गेहूं जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. पके फसलों की कटाई और तैयारी बाधित हो गई है. खेतों में काटकर रखी गयी फसलें भी पानी और आंधी से खराब हो गयी हैं. असमय बारिश और आंधी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है.

बाग मालिकों और किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि इस साल बागवानी और खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन