आग ने तीन परिवारों को कर दिया बेघर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2017 4:12 AM

विज्ञापन

घर से जरूरी सामान निकालने का भी नहीं मिला मौका हसनगंज : हसनगंज के जगन्नाथ पुर पंचायत स्थित धोकरदह गांव में मंगलवार की दोपहर लगी भीषण आग में तीन परिवारों के घर जल कर राख हो गये. अग्नि पीड़ित परिवारों को घर से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला, सब कुछ जल कर बर्बाद […]

विज्ञापन

घर से जरूरी सामान निकालने का भी नहीं मिला मौका

हसनगंज : हसनगंज के जगन्नाथ पुर पंचायत स्थित धोकरदह गांव में मंगलवार की दोपहर लगी भीषण आग में तीन परिवारों के घर जल कर राख हो गये. अग्नि पीड़ित परिवारों को घर से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला, सब कुछ जल कर बर्बाद हो गया. अग्निपीड़ित परिवार ने बताया कि हम लोग खेत में काम करने गये थे. कुछ महिला सहित बच्चे घर में थे तभी अचानक घर में आग लग गयी. देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया. घर में रखा धान ,चावल, कपड़ा, बर्तन, बक्सा पेटी, सहित नगदी रुपये और जरूरती कागजात भी जल गए. पीड़िता शहरबानो पति नेश मोहम्मद, अनवरा खातून पति मोहम्मद जाबिर तथा हबीबुर्रहमान सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है.
इसी क्रम में कालसर पंचायत स्थित को गोदैया ऋषिटोल में बीते रात्री अचानक आग लग जाने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया जिसको लेकर पीड़िता नगनी देवी पति प्रकाश ऋषि ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि अचानक घर में आग लग जाने से कपड़ा बर्तन पैसा जरूरी कागजात सहित सामान जलकर राख हो गए. सूचना मिलते ही सीओ कमल नयन कश्यप, प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पूर्व मुखिया मो उस्मान गनी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, समिति प्रतिनिधि श्री लाल उरांव, बच्चू झा, सुबोध विश्वास सहित कई प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. अंचलाधिकारी कमल नयन कश्यप ने बताया कि तत्काल पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक तथा 9800 रुपये मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन