आठ शराबी गिरफ्तार, पुलिस ने देसी शराब किया जब्त, एक आरोपित फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2017 6:11 AM

विज्ञापन

कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर आधा दर्जन से भी अधिक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. शहर के दो नंबर कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में बंगाल निर्मित […]

विज्ञापन

कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर आधा दर्जन से भी अधिक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. शहर के दो नंबर कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में बंगाल निर्मित देसी शराब भी जब्त की गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू के नेतृत्व में रविवार की रात नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान सात लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार प्रियांश कुमार ओटीपाड़ा, अवधेश पोद्दार, दीपक महतो ड्राइवर टोला, सुभाष कुमार दास ललियाही, अभिजित राय, भमीन पटवा लालकोठी, मनोज नायक नया टोला, वार्ड 34 निवासी तारणी राय, ओटीपाड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच के लिए उनको सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शराब के नशे की पुष्टि होने पर उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के दो नंबर कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी की. इस क्रम में शराब कारोबारी घोलटा पुलिस की आहट पाकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में आरोपित घोल्टा के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के 30 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन