मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर, रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:22 AM

विज्ञापन

हादसा. छत तोड़ते वक्त गिरा जर्जर भवन कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में वर्षो पुरानी जर्जर बिल्डिंग तोड़ने के क्रम में भरभरा कर गिर गयी. इसमें दब कर बिल्डिंग में काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया, […]

विज्ञापन

हादसा. छत तोड़ते वक्त गिरा जर्जर भवन

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में वर्षो पुरानी जर्जर बिल्डिंग तोड़ने के क्रम में भरभरा कर गिर गयी. इसमें दब कर बिल्डिंग में काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं एक मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शरीफगंज अग्निशमन विभाग के पीछे एक जर्जर मकान को मजदूर टीपू अली (40) पिता मो वाली चौधरी मुहल्ला, करीम (55), मो इस्माइल (28) पिता स्व अताबुल तोड़ रहे थे. सभी मजदूर छत पर चढ़े थे. इसी क्रम में उक्त ढह गया और तीनों मकान के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.
सूत्रों के अनुसार उक्त जमीन चौधरी स्टेट की थी, जिसकी संभवत: बिकने की सूचना है. उक्त जमीन पर बने पुराने व जर्जर मकान को तोड़ा जा रहा था. इस तुड़वाने का काम चौधरी मोहल्ला के अफरोज करा रहे थे. मंगलवार को उक्त मकान को तोड़ने का काम चल रहा था.
कहते हैं थानाध्यक्ष. सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां न तो घायल के परिजन मिले और न ही किसी ने घटना के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी ही दी. हालांकि तीन मजदूर के दब कर घायल होने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन