रुपये के लिए मामा-मामी ने 30 वर्षीय युवक से करायी नाबालिग की शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 7:23 AM
कटिहार : बाल विवाह को लेकर सूबे की सरकार ने नया कानून लागू किया है. बाल विवाह कानून को और भी सख्त बनाया गया है. बावजूद जिले में बाल विवाह पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं क्षेत्र के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग भी इस मामले में चुप्पी साधे […]
कटिहार : बाल विवाह को लेकर सूबे की सरकार ने नया कानून लागू किया है. बाल विवाह कानून को और भी सख्त बनाया गया है. बावजूद जिले में बाल विवाह पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं क्षेत्र के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग की 30 वर्ष के यूपी के दूल्हा के साथ उसके मामा-मामी ने जबरन शादी करा दी.
हालांकि नाबालिग लड़की शादी का विरोध कर रही थी. शादी के बाद लड़की को विदा कर जब यूपी का दूल्हा रेलवे स्टेशन पहुंचा तो लड़की यूपी जाने का विरोध करते हुई शोर करने लगी. इस बात को देख जीआरपी वहां पहुंची तथा बात को समझते ही दूल्हा को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ गयी. इधर घटना के बाबत पुलिस दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर आरोपित व लड़की को मुफस्सिल थाना भेजने की कवायद में जुट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










