तेरह साल की नाबालिग के साथ यूपी का दूल्हा गिरफ्तार, मामा-मामी ने नाबालिग की जबरन करायी थी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2017 9:32 PM
कटिहार : बिहार में बाल विवाह को लेकर सूबे की सरकार ने नया कानून लागू किया है. बाल विवाह कानून को और भी सख्त बनाया गया है. बावजूद जिले में बाल विवाह पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं क्षेत्र के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग भी इस मामले में […]
कटिहार : बिहार में बाल विवाह को लेकर सूबे की सरकार ने नया कानून लागू किया है. बाल विवाह कानून को और भी सख्त बनाया गया है. बावजूद जिले में बाल विवाह पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं क्षेत्र के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है. कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां एक 13 साल की नाबालिग को 30 वर्ष के यूपी के दूल्हा के साथ उसके मामा और मामी ने जबरन शादी करा दी.
नाबालिग शादी का विरोध कर रही थी. काफी विरोध करने के बाद भी उसकी शादी हो गयी. शादी के बाद लड़की की विदा कर जब यूपी का दूल्हा रेलवे स्टेशन पहुंचा तो नवविवाहित ने यूपी जाने का विरोध करते हुई शोर करने लगी. इस बात को देख जीआरपी वहां पहुंची तथा बात को समझते ही दुल्हा को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ गयी. इधर घटना बाबत पुलिस दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर आरोपी व बरामद युवती को मुफस्सिल थाना भेजने की कवायद में जुट गयी थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगुसराय जिला के मंझोल निवासी एक नाबालिग भारती कुमारी (13) काल्पनिक नाम अपने मामा के यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा स्थिति शिशिया कैंप के समीप आयी थी. शुक्रवार की रात यूपी बहराइच का एक दुल्हा देशमुख चौहान (30) के साथ मामा व मामी सहित घर के अन्य सदस्यों ने रुपये के लालच में शादी करा दी.
लड़का 30 का, तो लड़की 13 की
जब भारती ने देखा कि उसके मामा-मामी सहित घर के अन्य परिजन अपने पिता के उम्र के व्यक्ति के साथ उसका व्याह करा रहे है, तो वह पुरजोर विरोध करने लगी. लेकिन, भारती की एक न चली और उसके घरवालों ने यूपी के दूल्हा के साथ उसकी जबरन शादी करा दिया. शादी के बाद विदायी के समय भी भारती उक्त शादी का विरोध करते हुए अपने दूल्हा के साथ जाने से इंकार करती रही. बावजूद परिजनों के दबाब के कारण उसकी विदायी हो गयी.
जब यूपी का दूल्हा अपनी नवविवाहित दुल्हन को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची तो भारती ने रेलवे स्टेशन पर यूपी जाने का विरोध करते हुए चीखने चिल्लाने लगी. उसकी शोर को सुनकर जीआरपी उसके पास पहुंचे तथा नाबालिग की बात सुनकर यूपी के दूल्हा सहित अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर उसे कटिहार जीआरपी थाना लाया.
कहते हैं जीआरपी थानाध्यक्ष
जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यूपी के दुल्हा के साथ नाबालिग को संदेह के आधार पर को दुल्हा को गिरफ्तार किया गया. श्री कुमार ने बताया नवविवाहिता नाबालिग लड़की से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि उसकी शादी उसके मामा-मामी ने जबरन यूपी के दुल्हा से कराया है. वह इस शादी का विरोध करते रही है. लेकिन उसके परिजनों ने उसकी न सुनी. उसकी जबरन शादी करा दी. वह उसके साथ यूपी नहीं जाना चाहती है. घटना की मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. इसलिए आरोपी दूल्हा सहित नाबालिग को मुफस्सिल थाना भेजने की कवायद में जीआरपी जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










