मैडम, बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, ऐसे नहीं चलेगा काम: डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 4:59 AM

विज्ञापन

कटिहार : कौन सी कक्षा में पढ़ते हो जी? चार में. इंटरनेट जानते हो? नहीं. नवोदय विद्यालय के बारे में जानकारी है, नहीं. दरअसल जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र नगर निगम के मेयर विजय सिंह व अधिकारियों के साथ शहर के कुछ विद्यालयों के भ्रमण पर निकले. शहर के गामी टोला स्थित श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

कटिहार : कौन सी कक्षा में पढ़ते हो जी? चार में. इंटरनेट जानते हो? नहीं. नवोदय विद्यालय के बारे में जानकारी है, नहीं. दरअसल जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र नगर निगम के मेयर विजय सिंह व अधिकारियों के साथ शहर के कुछ विद्यालयों के भ्रमण पर निकले. शहर के गामी टोला स्थित श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय में पहुंच कर चौथी कक्षा के छात्र से इस तरह के सवाल पूछे. जवाब नहीं मिलने पर उसी समय विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को तलब किया.

डीएम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका उनके बच्चे के बारे में भी पूछा. जवाब मिलने पर डीएम ने कहा कि जब आपके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. तब इन बच्चों का भविष्य कौन संवारेंगे. इन बच्चों का भविष्य आपके ऊपर निर्भर है. बच्चों को पढ़ाने में दिलचस्पी लें. शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाने में दिलचस्पी लेने को कहें. हम फिर यहां निरीक्षण करने आएंगे. डीएम ने यहां के विद्यालय के
प्रधानाध्यापिका को कई तरह के और भी निर्देश दिये. इसके पूर्व डीएम ने रामपारा में स्थित मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया.
साथ ही बेगना नहर पर स्थित विद्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय भवन, चहारदीवारी, शौचालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई दिशा निर्देश दिये. विद्यालय की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने कहा कि कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उसे अलग से क्लास दिया जाय.
उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. 25 नवम्बर तक नवोदय विद्यालय का फॉर्म बच्चों से भरवाकर प्रवेश परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करने का भी निर्देश डीएम नेे विद्यालय निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों को दिया. इस अवसर पर नगर निगम के महापौर बिजय सिंह, उप-महापौर मंजूर खान, जिला कार्यक्रम पदाधिकार पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन