छठ के बाद स्थिति हो गयी बदतर, गंदगी व कचरे से पटा घाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 12:43 AM
कटिहार : लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होने के बाद सभी प्रमुख छठ घाट गंदगी से भरे पड़े हैं. छठ पर्व को लेकर एक पखवारे से लोग छठ घाट व नदी, तालाब की साफ-सफाई करने में जुटे थे. छठ पर्व समाप्त होते ही इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है. केंद्र व राज्य […]
कटिहार : लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होने के बाद सभी प्रमुख छठ घाट गंदगी से भरे पड़े हैं. छठ पर्व को लेकर एक पखवारे से लोग छठ घाट व नदी, तालाब की साफ-सफाई करने में जुटे थे. छठ पर्व समाप्त होते ही इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के बावजूद नदी, तालाब व पोखर के किनारे बने छठ घाट को साफ-सुथरा नहीं रखा गया. यह अच्छा मौका था कि छठ पर्व के बहाने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, तालाब, पोखर आदि की साफ सफाई हो गयी, लेकिन इसे बरकरार नहीं रखा जा सका. इसके लिए जितना दोषी प्रशासन है.
उतना दोषी समाज भी है. शनिवार को प्रभात खबर ने शहर के कई घाटों का जायजा लिया तो यही पाया कि अधिकांश घाट व पोखर, नदी, तालाब की स्थिति खराब है. छठ पर्व में घाट में लगाये गये केला के थंब को उसी नदी, तालाब में बहा दिया गया. साथ ही घाट पर पड़े हुए अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी नदी, तालाब, पोखर में डाल दिया गया. इससे गंदगी चारों ओर फैल गयी. जल पूरा प्रदूषित की तरह दिखने लगा है. कमोबेश ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों की भी है.
समाज में इस बात की भी बहस होनी चाहिए कि जलस्रोतों वाले जगह नदी, तालाब, पोखर आदि को स्वच्छ क्यों नहीं रखा जा सकता है. शासन प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी इस बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन छठ पर्व के बाद जो स्थिति बनी है. वह निश्चित रूप से जागरूक समाज के लिए कई सवाल पैदा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










