रेकी कर पांच घरों से लाखों की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 5:12 AM

विज्ञापन

अपराध . जिले भर में खाली घरों पर चोरों का धावा, मचाया उत्पात जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. पर्व-त्योहारों पर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. छठ महापर्व के अवसर पर पांच लोगों के घरों चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. कटिहार : महापर्व छठ को लेकर सहायक थाना […]

विज्ञापन

अपराध . जिले भर में खाली घरों पर चोरों का धावा, मचाया उत्पात

जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. पर्व-त्योहारों पर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. छठ महापर्व के अवसर पर पांच लोगों के घरों चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली.
कटिहार : महापर्व छठ को लेकर सहायक थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही छठ मनाने बाहर गये पीड़ित परिवार कटिहार पहुंचे तथा घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी. इधर कुछ परिवार को उसके घर में चोरी की जानकारी मिलने पर वह अपने गांव से रवाना हो गये. कुछ घंटों में वह भी कटिहार पहुंच जायेंगे. फिलहाल तीन लोगों ने सहायक थाना में चेारी को लेकर लिखित शिकायत की है.
बताते चले कि सहायक थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदात को चोर रैकी कर अंजाम दे रहे है. जो घर खाली मिलता है चोर उसमें ही धावा बोल रहे है. उसी क्रम में बीते खरना की रात अज्ञात चोरों ने खाली घरों को निशाना साधते हुए धावा बोल दिया. इंद्रपूरी निवासी अरूण कुमार शर्मा के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर नगदी 65 हजार रूपये, एक लैपटॉप सहित तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली यहां तक कि चोरों ने भगवान लक्ष्मी व गणेश की चांदी की मूर्ति को भी अपने साथ ले गये है. महेश कुमार के घर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. महेश कुमार के यहां से 20 हजार नगर, तकरीबन 2 लाख के आभूषण तथा गुरूदीन ठाकुर के घर से 25 हजार रूपये नगदतथा पांच लाख रूपये जो गुरूदीन ने अपने बेटी की शादी के लिए जमा कर रखे थे उसकी चोरी कर ली. घटना बाबत स्थानीय थाना में पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दी है पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है.
दो पीड़ित परिवार अब तक नहीं पहुंचे घर
लोक आस्था के महापर्व को लेकर कुछ लोग छुट्टी में अपने अपने घर व गांव में छठ पर्व मनाते है . सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में छुट्टी मिलते ही सभी छठ मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अपने घर को बंद कर निकल जाते है. अक्सर चोर इन्ही सभी घर को निशाना बनाते हुए गणेश चौधरी व शिवजी सिंह अबतक अपने घर नही पहुचे है. उन्हें स्थानीय लोगों व पड़ोसियों ने घटना की सूचना दे दी गयी है. सूचना मिलते ही वह सभी कटिहार के लिए रवाना हो गये है. उसके घर में कितने की चोरी हुई है उसके आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा.
जिले में नहीं थम रही हैं चोरी की घटनाएं
जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. आये दिन चोरों का जिले में कहीं न कहीं उत्पात मचता रहता है. इससे लोगों को नुकसान तो होता ही है. पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते रहते हैं. लोगों का कहना है कि पुिलस का गश्ती दल ठीक से अपना काम नहीं कर रहा है. इससे अन्य अपराधियों के साथ-साथ चोरों में भी कानून का खौफ खत्म हो गया है. नतीजतन, रोज कहीं न कहीं चोरी, लूट, छिनतई जैसी घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने पुिलस प्रशासन से मांग की है कि पुिलस अपराधियों पर अंकुश लागाये, ताकि लोगों को सुरक्षा मिल पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन