हथियार दिखा लूट ले गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2017 12:49 PM
विज्ञापन
एनएच 31 पर खैरा मोड़ के समीप हुई वारदात शराब जांच के नाम पर चालक को नीचे उतार कर पीटा पुलिस समझ चालक गाड़ी से नीचे उतर गया समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खैरा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम मारुति कार से ओवरटेक कर शराब जांच करने के नाम […]
विज्ञापन
एनएच 31 पर खैरा मोड़ के समीप हुई वारदात
शराब जांच के नाम पर चालक को नीचे उतार कर पीटा
पुलिस समझ चालक गाड़ी से नीचे उतर गया
समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खैरा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम मारुति कार से ओवरटेक कर शराब जांच करने के नाम पर अपराधियों ने बोलेरो लूट ली. ड्राइवर ने बताया कि मारुति कार में सात अपराधी सवार थे. उन्होंने हमारे साथ मारपीट कर हथियार के बल पर बोलेरो लूट लिया. नवगछिया से आ रही बोलेरो संख्या बीआर 11 जे 6591 पूर्णिया जा रही थी. खैरा मोड़ के समीप मारुति कार से ओवरटेक कर सात अपराधियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर बोलेरो लूट ली.
ड्राइवर रामबाग निवासी शंकर कुमार ने बताया कि उसे दो-तीन बार ओवरटेक किया गया. जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक उसकी गाड़ी के सामने मारुति कार खड़ी कर दी. चार अपराधियों ने टॉर्च जला कर कहा तुम्हारे गाड़ी में शराब है, जांच करनी है
चालक पुलिस समझ कर बोलेरो से उतर गया. तभी उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद अपराधी बोलेरो को लेकर पूर्णिया की तरफ चलते बने. इसके बाद चालक ने शोर मचाया और पोठिया पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही गश्तीदल मौके पर पहुंचा. बोलेरो मालिक मधुबनी पूर्णिया निवासी प्रभात नारायण चौधरी ने पोठिया ओपी में लिखित आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










